
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के बरेली के एक नामी कारोबारी वसीम ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर एक भव्य समारोह आयोजित किया था। बताया जा रहा है कि यह सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन पीलीभीत बाइपास स्थित एक मैरिज लॉन में रखा गया था। वसीम अपनी पत्नी फराह के साथ डांस फ्लोर पर था और डांस कर रहा था तभी इसी बीच वसीम अचानक डांस करते हुए फ्लोर पर गिर गया और मेहमानों को पहले लगा शायद यह किसी डांस स्टेप का हिस्सा है, लेकिन जब वह नहीं उठा तो अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों ने तुरंत उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह बेहोश पड़ा रहा। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया जहां डाकटरों ने बताया कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हो चुकी है। वसीम की मौत की खबर सूनकर परिजनों में शोक की लहर पैदा हो गई।












