Monday, October 12, 2026
Home Himachal दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हमीरपुर की मनीषा ने जीता गोल्ड

दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हमीरपुर की मनीषा ने जीता गोल्ड

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रही 4वीं दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की भागीदारी पूरे जोश के साथ जारी है। आयोजन में दक्षिण एशिया के छह देशों के लगभग 300 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।  महिला 4×400 मीटर रिले (मनीषा, पूवम्मा, स्टेफी, नीरू पाठक) के स्वर्ण पदक ने भारत के लिए गौरवमय क्षण इस चैंपियनशिप में लाए हैं।  मनीषा हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के उटपुर गांव की रहने वाली है। हमीरपुर  डिग्री कॉलेज के सिंथेटिक ट्रैक से शुरू हुआ मनीषा का सफर इंटरनेशनल गोल्ड तक पहुंच गया है।  मनीषा के गोल्ड मेडल पर जहां पूरे उटपुर, हमीरपुर, हिमाचल में खुशी का माहौल है वहीं पूरे देश से मनीषा को बधाईयां मिल रही है। 

Advertisements

मनीषा इस वक्त पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्रा है।  मनीषा की टीम ने 3.34.70 का समय निकाल  गोल्ड ही नहीं जीता बल्कि इसी इवेंट में चैंपियनशिप का पुराना रिकॉर्ड 3.37.04 भी ब्रेक किया है। मनीषा के भाई विजय  कुमार हमीरपुर जिला से संबंधित  राष्ट्रीय एथलीट रही  पुष्पा ठाकुर , प्रसिद्ध धावक एवं राष्ट्रीय कोच  रहे भूपिंदर ठाकुर,  हमीरपुर एथेलेटिक्स एसोसिएशन  के अध्यक्ष पंकज भारतीय, सर्व कल्याणकारी संस्था  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा, सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, हमीरपुर डिग्री कॉलेज में एथेलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनवाने वाले  पूर्व  सीएम प्रेम कुमार धूमल  तथा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनीषा को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here