Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal आशीष के स्वागत को भाजपा तैयार, गसोता महादेव मंदिर में होगा हर...

आशीष के स्वागत को भाजपा तैयार, गसोता महादेव मंदिर में होगा हर हर महादेव

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़ ), रजनीश शर्मा । हमीरपुर के निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल होने के बाद करीब एक माह बाद वीरवार को घर लौटेंगे। समर्थकों और भाजपा हमीरपुर मंडल ने उनके स्वागत के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कार्यक्रम के अनुसार आशीष शर्मा करीब 12 बजे उखली पहुंचेंगे। इसके बाद मैड़, भोटा, टिक्कर, हमीरपुर होते हुए करीब दो बजे गसोता  महादेव मंदिर पहुंच माथा टेकेंगे।

Advertisements

आशीष शर्मा ने बताया कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के रूप में तानाशाह शासक बैठा है जो किसी की बात ध्यान से नहीं सुनता। जिला के अपने ही विधायकों को मिलने का समय तक सीएम के पास नहीं है। इसीलिए उन्होंने राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी भाजपा ज्वाइन की है। उनके परिवार की पृष्ठभूमि भाजपा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here