Thursday, October 8, 2026
Home Himachal चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन सुबह ही शीश नवाने पहुंचे भक्त, उमड़ी...

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन सुबह ही शीश नवाने पहुंचे भक्त, उमड़ी भक्तों की भीड़

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। चैत्र नवरात्रों के दूसरे दिन हमीरपुर जिला के माता मंदिर भक्तों की जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही माता मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। हमीरपुर जिला के प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से भक्त पहुंचने शुरू हो गए। संतोषी माता मंदिर लदरौर व टौणी देवी माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। नवरात्रों के मद्देनजर मंदिर प्रशासन की तरफ से मंदिर परिसर में सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया गया है, ताकि भक्तों को दर्शन करने में कोई परेशानी न हो। संतोषी माता मंदिर व टौणी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने नवरात्रि के व्रत भी रखे हुए हैं।

Advertisements

दुल्हन की तरह सजाया मंदिर, लगी हैं रौनकें

संतोषी माता मंदिर लदरौर में नवरात्रों के लिए मंदिर को पूरी तरह सजा दिया गया है। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की आवभगत के लिए मंदिर खुला रहा। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नवरात्रों के चलते मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया है। बता दें कि टौणी देवी माता मंदिर में भक्त आपस में पत्थरों को टकराते हैं। मान्यता है कि टौणी देवी माता पत्थरों के टकराने की आवाज सुन कर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here