Sunday, October 18, 2026
Home Himachal गांव कलोह में सड़क निर्माण की मांग, विधायक ने दिया जल्द कार्रवाई...

गांव कलोह में सड़क निर्माण की मांग, विधायक ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। गांव कलोह के ग्रामीणों ने सोमवार को विधायक रणजीत सिंह राणा से मुलाकात कर बस स्टॉप से शिव मंदिर तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 60 घर और 389 की आबादी है, लेकिन आजादी के बाद से अब तक यहां सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। सड़क न होने से बुजुर्गों, बच्चों और आम राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बीमार या घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है।

Advertisements

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि सड़क निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन होने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनकी मांग पर गंभीरता दिखाते हुए विधायक रणजीत सिंह राणा ने जल्द ही बजट स्वीकृत करवाने और निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here