Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal पुलिस की सतर्कता व जागरूकता से वाहन दुर्घटनाओं में कमी, लोग सख्ती...

पुलिस की सतर्कता व जागरूकता से वाहन दुर्घटनाओं में कमी, लोग सख्ती से कर रहे यातायात नियमों का पालन

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। पुलिस ने पहले प्यार से समझाया, फिर गुलाब भेंट किए और फिर भी न माने तो सख्ती से यातायात नियमों पर चलना भी सिखाया। परिणाम यह निकले कि हमीरपुर जिला में एक्सिडेंट कम हुए और साथ ही मृत्यु दर भी घटी।

Advertisements

जी हाँ, पुलिस ने आँकड़े जारी कर बताया है कि ट्रैफिक़ नियमों को सख़्ती से पालन करवाने के सकारात्मक परिणाम आना शुरू हो गये हैं। आपको बता दें कि जिला पुलिस द्वारा चलाये गए सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों को मध्यनजर रखते हुए, बाह दुर्घटनाओं में कमी दर्ज हुई है इसमें मृत्यु दर में कमी आई है।

अगर पिछले वर्ष 2018 में 31 जुलाई तक की बात की जाए तो हमीरपुर जिला में कुल 85 एक्सिडेंट हुए जिनमें 23 लोगों की जान चली गयी । इनमें दोपहिया वाहन से 6, ट्रैक्टर से 6, प्राइवेट बस से 1, टिप्पर से 2, जेसीबी से 1, कार से 5, एचआरटीसी बस से 1, स्कूल बस से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई।

वहीं इस वर्ष 2019 में 31 जुलाई तक कुल 64 एक्सिडेंट की घटनाएँ दर्ज हुई जिसमें 16 व्यक्ति मौत की गोद में सो गये। इन एक्सिडेंट में दोपहिया वाहन से 5, ट्रैक्टर से 4, कार से 3, स्कूल बस से 2, ट्रक से 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

डीएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा सप्ताह चलाने व लोगों द्वारा यातायात नियमों की पालना करने से भी वाहन दुर्घंटना में कमी दर्ज की गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि दो पहिया वाहनों में चालक व सवारी दोनों हेलमेट का प्रयोग करें, शराब पीकर वाहन कभी न चलायें तथा वाहन चलाते वक़्त मोबाईल फ़ोन का प्रयोग भूलकर भी ना करें। उन्होंने कहा कि पुलिस सडक़ पर हमेशा मित्रभाव से पेश आती है लेकिन यातायात के नियमों की पालना करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here