Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal चौरी में 28 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करवाने वाली अमन कमेटी भंग, ...

चौरी में 28 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करवाने वाली अमन कमेटी भंग,  सशर्त माफी के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सुजानपुर पुलिस स्टेशन के तहत चौरी क्षेत्र में एक अपंजीकृत ग्रामीण कमेटी द्वारा 28 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का फरमान जारी करने का मामला अब सुलझ गया है।  कथित अमन कमेटी को भंग कर दिया गया है।  कथित अमन कमेटी के अध्यक्ष सरवन सिंह और अन्य सदस्यों द्वारा मंगलवार को पुलिस स्टेशन सुजानपुर में सशर्त माफी मांगने के बाद पीड़ित पक्ष के 28 परिवारों ने भी समझौते के लिए अपनी रजामंदी दे दी। लिखित बयान के बाद दोनों पक्षों ने अब एकजुट होकर सामाजिक समारोहों में शामिल होने तथा कोई भेदभाव न करने  की बात पुलिस के सामने मान ली है। आपको बता दें कि 9 अगस्त को पीड़ित परिवार एसपी  हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर से मिले थे एसपी हमीरपुर  ने मामले की गंभीरता को समझते हुए  सुजानपुर पुलिस को शीघ्र सारे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए थे।  इसके बाद सुजानपुर पुलिस ने दो बार कथित कमेटी के अध्यक्ष सरवन सिंह और अन्य लोगों को थाने में तलब किया। 

Advertisements

पीड़ित पक्ष में शामिल जुल्फी  राम बलजीत सिंह, संसार चंद, सुरेश कुमार , ओंकार चंद, इत्यादि ने एसपी  के समक्ष शिकायत की थी कि अनधिकृत कमेटी ने बिना किसी एक्ट या कानून का उल्लेख करते हुए सामाजिक बहिष्कार की उलंघना करने वालों को एक हजार रुपए जुर्माना करने का आदेश लिखित रूप से जारी किया है।  इसके बाद लगातार सामाजिक बहिष्कार और जुर्माना लगाने  वाली अमन कमेटी चौरी मंझोट के कथित अध्यक्ष सरवन सिंह और कमेटी के सभी सदस्यों   सुजानपुर पुलिस स्टेशन में एएसआई   कुलदीप चंदेल द्वारा की जा रही जांच में शामिल हुए। इस बारे में  कथित भंग की गई अमन कमेटी के अध्यक्ष सरवन सिंह ने कहा कि  पुलिस के सामने सशर्त   समझौते के बाद मामला सुलझ गया है और अब सब एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। उधर पीड़ित परिवारों ने इस गंभीर मामले को सुलझाने में एसपी हमीरपुर , सुजानपुर पुलिस और मीडिया के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि अब गांव में उनके साथ  किसी प्रकार का भेदभाव, बातचीत और लेन देन पर कोई प्रतिवन्ध नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here