Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal नादौन: दो व्यापारियों से हजार बोरी बासमती का नक़ली ब्राण्ड बरामद

नादौन: दो व्यापारियों से हजार बोरी बासमती का नक़ली ब्राण्ड बरामद

logo latest

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। खाद्य पदार्थों के नक़ली ब्राण्ड से ग्राहकों को ठगने का भंडा फोड़ हमीरपुर ज़िला के नादौन में हुआ है । दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के निर्देश पर नादौन के दो बड़े व्यापारियों के गोदामों में छापामारी के बाद लाखों रुपए की बासमती का नक़ली ब्राण्ड सीज कर दिया गया है । हरियाली बासमती चावल की जगह ये व्यापारी ग्राहकों को नकली न्यू हरियाली ब्रांड बेचा जा रहा है ।

Advertisements

हरियाली कम्पनी के मालिकों की ओर से नादौन के दो प्रमुख व्यापारियों के खिलाफ हरियाली बासमति चावलों की जगह पर न्यू हरियाली बास्मती चावलों को ग्राहकों को बेचे जाने पर याचिका दायर की थी । शिकायत के बाद नादौन के दो प्रमुख व्यापारियों पर की गई छापेमारी में लाखों रूपय के चावल की पेकिंग सीज कर दी गई हैं। आरोप है कि पंजीकृत कंपनी के ब्राण्ड के नाम पर दूसरी कंपनी द्वारा उसी नाम से चावल बेचा जा रहे हैं।

–दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट की ओर से नियुक्त लोकल कमिशनर राज कुमार शर्मा तथा कंपनी के अधिवक्ता वीरेन्द्र सिन्हा नादौन में हैं। उन्होंने बताया कि बासमती चावल की कंपनी हरियाली के मालिक केजी बंसल एण्ड कंपनी द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके ट्रेड मार्क तथा ब्रांड के नाम का प्रयोग करके एक कंपनी द्वारा कई स्थलों पर व्यापारियों के माध्यम से बेचा जा रहा है। हरियाली कंपनी के मालिकों का कहना है कि उनके ब्राण्ड से छेड़छाड कर ग्राहकों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और राजस्व को भी चूना लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here