Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal टौणी देवी में पुलिस स्टेशन, सब ट्रेजरी और एसडीएम कार्यालय खुलवाने के...

टौणी देवी में पुलिस स्टेशन, सब ट्रेजरी और एसडीएम कार्यालय खुलवाने के प्रयास तेज: राजेंद्र राणा 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़): टौणी देवी को डिग्री कॉलेज की सौगात दिलाने के बाद सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने पुलिस चौकी को अपग्रेड कर पुलिस स्टेशन बनाने , सब ट्रेजरी खुलवाने और एसडीएम कार्यालय लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं । राजेंद्र राणा का कहना है कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गाव एवं पंचायतों के लोगों को कठिन एवं विपरित भौगोलिक परिस्थितियों में जीवन यापन करना पड़ रहा है तथा कठिन एवं दुर्गम इलाकों में सड़कों की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। इसके अतिरिक्त सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के उचित रखरखाव के लिए दस करोड़ के करीब बजट स्वी़कृत किया गया है।

Advertisements

आपको बता दें कि  टौणी देवी में फरवरी 2014 में पुलिस चौकी खुलने से क्षेत्र में कानून तथा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिली है।  अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आम जनता का सहयोग भी मिल रहा है। वहीं टौणी देवी  में पीडब्ल्यूडी  डिवीजन, तहसील , विकास खंड, विद्युत विभाग का उपमंडल , सिविल अस्पताल, सरकारी और निजी क्षेत्र के स्कूल तथा अन्य दर्जनों सरकारी विभाग होने के कारण सब ट्रेजरी का होना भी आवश्यक माना जा रहा है।

एसडीएम कार्यालय खुलने से हजारों लोगों को भोरंज, सुजानपुर या हमीरपुर के चक्कर काटने से राहत मिलेगी। इस  बारे में विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि शीघ्र ही टौणी देवी  डिग्री कॉलेज का शिलान्यास करवा बिल्डिंग तैयार की जाएगी। कॉलेज में पढ़ाई इसी सेशन में शुरू की जा रही है जिसके लिए बारी स्कूल की पुरानी बिल्डिंग का प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा एसडीएम कार्यालय , सब ट्रेजरी और पुलिस स्टेशन की मांग भी सरकार के सामने जोर शोर से रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here