Thursday, October 22, 2026
Home Himachal पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्घटना पर व्यक्त किया...

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्घटना पर व्यक्त किया गहरा दुख

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित श्रद्धालुओं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। स्थानीय प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की मदद करने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Advertisements

प्रोफेसर धूमल ने यह भी कहा है कि हिमाचल प्रदेश से भी कई श्रद्धालु महाकुंभ में शामिल हुए हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित तरीके से स्नान करें। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की भी सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here