
ऊना/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पुलिस थाना हरोली जिला ऊना के अंतर्गत पंडोंगा के पास बनखंडी जंगल में एक अज्ञात पुरुष का क्षत-विक्षप्त शव बरामद होने का समाचार प्रकाश में आया है। जो प्रथम दृष्टया 5 से 10 दिन पुराना हो सकता है। जिसे जंगली जानवरों द्वारा भी खाया गया प्रतीत होता है। जिसकी उम्र 25-35 वर्ष की हो सकती है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है, मृतक के पंजाब के निवासी होने की अशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव संबंधी पहचान के लिए कुछ जानकारियां सांझा की है।

पुलिस के अनुसार शव के दाहिने कान में एक चांदी की बाली, गले में एक माला/धागा टाइप, रुद्राक्ष लगे हुए, स्पोर्ट्स shoe’s..white _marka SILUX, काले रंग की जीन पेंट, भूरे रंग की बेल्ट लगी हुई, Vivo का फोन, ब्लू एंड ब्लैक, बंद अवस्था में, पेंट की जेब में एक purse जिसमें 3020 रुपये और एक फोटो बरामद हुआ है तथा डार्क ब्राउन रंग की जुराब पहनी हुई। पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी को इस संबंधी कोई जानकारी हो तो थाना प्रभारी हरोली निरीक्षक सुनील कुमार संख्यान के मोबाइल नंबर 9317213680 पर संपर्क करे या थाना के नंबर 01975-284026 पर सूचित करे।











