Thursday, October 29, 2026
Home Latest जीनियस स्कूल के छात्रों ने पुलिस स्टेशन और जिला पुस्तकालय का किया...

जीनियस स्कूल के छात्रों ने पुलिस स्टेशन और जिला पुस्तकालय का किया दौरा

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एक विशेष अनुभव प्राप्त किया। चौथी और पाँचवी कक्षा के बच्चों ने पुलिस स्टेशन का दौरा किया, छठी कक्षा के बच्चों ने पुस्तकालय का भ्रमण किया। छात्रों को बताया गया कि पुलिस स्टेशन का दौरा शिक्षा और बातचीत के माध्यम से युवाओं और कानून प्रवर्तन के बीच अंतर को कवर करता है। बच्चों ने पुस्तकालय में जाकर कई प्रकार की किताबें देखी और पढ़ी और उसका अंदरूनी ज्ञान भी प्राप्त किया।

Advertisements

जाते समय विद्यालय के निर्देशिका साहिब गुरप्रीत माथुर और स्कूल की वाइस प्रिंसिपल मैंम श्रीमती भूपेंद्र कौर ने बच्चों को प्रेरक बातें कहीं और बताया कि यह दौरा उनके ज्ञान के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। विद्यालय के डीन श्रीमती वनीता जैन मैम ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। बच्चे इस दौरे के लिए बहुत उत्साहित थे और उन्होंने कहा कि वे निश्चित रूप से कुछ नया सीखकर उसका ज्ञान प्राप्त करेंगे।

स्कूल के प्रबंध निदेशक सुबा भूपेंद्र सिंह और मैडम गुणवंत कौर ने बच्चों को समझाया के बच्चों को स्कूल के अलावा बाहरी ज्ञान भी प्राप्त होना चाहिए। जिससे बच्चों को मानसिक तौर पर प्रेरित किया जा सकता है। बच्चों को समझाया गया कि इस प्रकार का दौरा भी, सीखने का एक महत्वपूर्ण साधन है और यह हमारे ज्ञान को बढ़ाने में मदद करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here