
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री दशमेश अकादमी विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है। जालंधर रोड पर स्थित श्री दशमेश अकादमी की नियमित गतिविधियों में इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। विद्यार्थियों के नतीजों को प्रत्येक वर्ष बेहतर करने वाली अकादमी की छात्राओं ने इस बार जे.ई.ई. व नीट के लिए मॉक टेस्ट में प्रथम स्थान हासिल किया है।

विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए उनमें प्रतियोगिता की भावना भरी जाती है ताकि वह ऑल इंडिया में अपना बढिय़ा स्थान हासिल कर सकें। अकादमी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. हरप्रीत सिंह ने बताया कि अकादमी में चल रहे ऑल इंडिया स्तर के मॉक टेस्ट में हरप्रीत कौर और सानिया ने पहला स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर गगनदीप कौर, निवेदिता, नीरु, शिल्पी, अदिति, रमनदीप आदि पूरा स्टाफ उपस्थित था। इस दौरान अकादमी की सी.ई.ओ. गुरसेवक कौर ने बच्चों को बधाई दी और स्टाफ को बच्चों के प्रति और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।











