Thursday, October 22, 2026
Home Himachal हमीरपुर में किसान मोर्चा मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित

हमीरपुर में किसान मोर्चा मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। शुक्रवार को किसान मोर्चा मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसान मोर्चा के पूर्व में रहे प्रदेश अध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा व महामंत्री प्रमोद पटियाल व मनोज शर्मा उपस्थित रहे। इस समीक्षा बैठक में किसान मोर्चा सदस्य अभियान मंडल के लिए हर किसान मोर्चा मंडल को 3000 का लक्ष्य दिया गया था, जिसमे 2240 सदस्यों को सदस्य बना दिया गया है।

Advertisements

वहीं, 3000 के ऊपर का लक्ष्य 15 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। सदस्य अभियान का दूसरा चरण 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं किसान मोर्चा जिला हमीरपुर में 15000 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया हुआ है। इस दौरान किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल काकू भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here