Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur बलबीर राज ने नगर निगम कमिशन का पदभार संभाला, अधिकारियों व कर्मियों...

बलबीर राज ने नगर निगम कमिशन का पदभार संभाला, अधिकारियों व कर्मियों ने किया स्वागत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। नगर निगम होशियारपुर के कार्यालय में बलबीर राज सिंह ने नगर निगम के कमिशनर के तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह फाजिल्का और फगवाड़ा में बतौर एस.डी.एम. और पठानकोट में सहायक कमिशनर (ज)के तौर पर अपनी सेवाएं निभा चुके है। वह 2014 के बैच के पी.सी.एस. अधिकारी है।

Advertisements

नगर निगम के कार्यालय में पहुंचने पर सहायक कमिशनर संदीप तिवाड़ी, कार्यकारिणी इंजी. सतीश सैनी, डी.सी.एफ.ए. राजपाल सिंह, सुपरडैंट स्वामी सिंह, अमित कुमार, लेखाकार, राजन कुमार, जे.ई. अश्विनी शर्मा (ई), इंस्पैक्टर संजीव अरोड़ा आदि ने उनका स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here