Saturday, October 31, 2026
Home Himachal भाजपा नेता धर्म के नाम पर राजनीति तथा पाखंड कर घोर अधर्मी...

भाजपा नेता धर्म के नाम पर राजनीति तथा पाखंड कर घोर अधर्मी होने का दे रहे प्रमाण: प्रेम कौशल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। देशवासियों की धार्मिक और भावनात्मक आस्थाओं के प्रतीक धार्मिक उत्सवों को भाजपा नेता राजनीतिक इवेंट बनाने की राजनीति कर करोड़ों भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य करते हैं। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि भाजपा नेता धर्म के नाम पर राजनीति तथा पाखंड कर घोर अधर्मी होने का ही प्रमाण दे रहे हैं। कौशल ने सनातन धर्म को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं पर की जा रही बयानबाज़ी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हिन्दू अथवा सनातनी होने का प्रमाण पत्र किसी भी देशवासी को भाजपाइयों से लेने की आवश्यकता नहीं है और किस व्यक्ति को किस प्रकार से अपनी आस्था को व्यक्त करना है।

Advertisements

इसकी शिक्षा दीक्षा भी कोई भाजपा हेड क्वॉटर से नहीं लेगा, देश के करोड़ों लोग अपने घरों में सत्य नारायण की कथा करवाते हैं अपने घरों के समीप स्थित मंदिरों में रोज़ पूजा अर्चना करते हैं क्या भाजपाइयों की नज़र में वह सनातनी हिंदू नहीं हैं। कौशल ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ करोड़ों देशवासियों की धार्मिक आस्था का प्रतीक है मगर इसका फोकस भाजपा नेताओं के आस पास करके इस महापर्व के महत्व को कम करते हुए राजनीतिक प्रचार का माध्यम बनाया जा रहा है जो बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।कौशल ने कहा कि मन में खोट और ज़हन में नफ़रत रखने वाले भाजपाई डुबकियां लगाने से पवित्र होने वाले नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here