Monday, October 26, 2026
Home Himachal 52 ग्राम अफीम और 51 ग्राम चरस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

52 ग्राम अफीम और 51 ग्राम चरस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला हमीरपुर के थाना बड़सर के अंतर्गत पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। कार्तिक शर्मा (पुत्र बाबू राम शर्मा, निवासी लखोह, डा. बिझड़ी, तहसील डटवाल, जिला हमीरपुर) और सूरज डोगरा (पुत्र विहारी लाल, निवासी गांव पालू, डा. झिरालड़ी, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर) के कब्जे से 52 ग्राम अफीम और 51 ग्राम चरस बरामद की गई है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा नंबर 119/24, धारा 18 और 20, ND&PS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisements

बता दें कि यह बरामदगी बिझड़ी क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर इन दोनों व्यक्तियों को पकड़ा। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here