Thursday, October 29, 2026
Home Latest राष्ट्रीय भाईचारक सांझ फाउंडेशन की ओर से मनाया जा रहा विशेष सप्ताह 

राष्ट्रीय भाईचारक सांझ फाउंडेशन की ओर से मनाया जा रहा विशेष सप्ताह 

The Stellar News Logo

फाजिल्का (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय भाईचारक सांझ फाउंडेशन की ओर से 19 से 25 नवंबर तक भाईचारक सांझ सप्ताह मनाया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल डा. मंदीप कौर ने दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाईचारा सांझ फाउंडेशन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक संस्था है।

Advertisements

इस सप्ताह का उद्देश्य धर्म, जाति से ऊपर उठकर लोगों के बीच भाईचारा बढ़ाना है। फाउंडेशन सांप्रदायिक अपराधों के शिकार बच्चों की मदद के लिए भी परियोजनाएं चला रहा है। इसके मुताबिक 25 नवंबर को झंडा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अपर उपायुक्त ने इस संबंध में लोगों से हमेशा भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here