
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा रहे उत्तर भारत के प्रसिद्ध दशहरा उत्सव के दौरान श्री राम लीला मंचन में भगवान राम द्वारा लंका विजय करने संबंधी दृश्य का मंचन किया गया। इस मौके पर दिखाया गया कि खर और दूषण के वध के उपरांत रावण सीता हरण की योजना बनाता है तथा सीता हरण के बाद श्री राम उन्हें ढूंढते हुए वनों में जब घूम रहे होते हैं तो वह माता शबरी के आश्रम में गए और वहां उन्होंने माता के जूठे बेर खाए तथा उन्हें नवदा भक्ति का ज्ञान दिया। जिसे पाने के बाद माता शबरी परम धाम को चली जाती हैं तथा जाने से पहले उन्होंने उन्हें सुग्रीव से मिलने का मार्ग बताया। इस दौरान सुग्रीव से मिलने के बाद श्री हनुमान जी माता सीता की खोज में लंका जाते हैं और रावण को समझाने पर जब न समझा तो उसने श्री हनुमान जी को बंदी बनाकर उनकी पूंछ में आग लगा दी। आग लगने के बाद श्री हनुमान जी ने सारी लंका को आग लगा दी।

श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर व चेयरमैन शिव सूद ने सभी का जताया आभार और दशहरा पर्व की दी बधाई
नल नील की मदद से समुद्र पर पुल बनाया गया और भगवान सहित सारी सेना लंका पहुंची। इसके बाद अंगद को भेजा गया कि शायद रावण मान जाए लेकिन वह जब नहीं माना तो युद्ध का शंखनाद किया गया। इस दौरान दिखाया गया कि जब मेघनाथ के बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं तो भगवान राम व्याकुल हो जाते हैं तथा इसके बाद श्री हनुमान जी संजीवनी लेकर आते हैं और लक्ष्मण की मूर्छा टूट जाती है। इसके बाद भयंकर युद्ध में भगवान राम रावण का वध कर देते हैं। यह दृश्य देकर श्री राम लीला मैदान भगावन राम की जयजयकार से गूंज उठा। इस मौके पर विशेष तौरे से पहुंचे विधायक ब्रमशंकर जिम्पा, जिलाधीश आशिका जैन, कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत, मेयर सुरिंदर कुमार, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मंत्री विजय सांपला, जिलाध्यक्ष डा. रमन घई, एसएसपी संदिप मलिक आदि ने रिमोट का बटन दबाकर पुतलों को अग्निभेंट किया। पुतलों को अग्निभेंट करने उपरांत भगवान को आसन पर विराजमान किया गया और आरती पूजन उपरांत उन्हें विश्राम के लिए ले जाया गया। इस मौके पर श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर ने सभी का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया और दशहरा पर्व की बधाई दी। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को सायं 7 बजे भरत मिलाप का मंचन किया जाएगा तथा इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। उन्होंने नगर निवासियों से कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर प्रभु कृपा प्राप्त करने का आह्वान किया।
इस मौके पर चेयरमैन शिव सूद, प्रदीप हांडा, डा. बिंदु कुमार शुक्ला, संजीव ऐरी, हरीश आनंद, राकेश सूरी, कमल वर्मा, राजिंदर मोदगिल, राकेश डोगरा, तरसेम मोदगिल, नरोत्तम शर्मा, कुणाल चतुरथ, वरुण कैंथ, कपिल हांडा, सुशील पडियाल, दविंद्रनाथ बिंदा, कृष्णा गोपाल मोदगिल, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल आनंद, अजय जैन, शिव जैन, शुभाकर शर्मा, सुभाष गुप्ता, छोटा अश्वनी, भारत भूषण वर्मा, पवन शर्मा, अमित गुप्ता, विकास कौशल, सुदर्शन धीर, दिनकर कपिला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दशहरे का आनंद लिया।











