Sunday, October 18, 2026
Home Latest वोटिंग के दौरान कांग्रेसी और आप नेता आपस में भिड़े, लगाए गंभीर...

वोटिंग के दौरान कांग्रेसी और आप नेता आपस में भिड़े, लगाए गंभीर आरोप

बरनाला (द स्टैलर न्यूज़)। बरनाला के हलका डेरा बाबा नानक पर उप चुनावों के चलते आज सुबह करीब 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। वोटिंग के दौरान सुबह-सुबह कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मौके पर पहुंचे कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। स्थिति को काबू करने के लिए करीब 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। इस मौके कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि जब हमारे वर्करों के साथ आम आदमी पार्टी के वर्करों द्वारा मारपीट की गई तो मैं यहां पहुंचा। कांग्रेस वर्करों को बुरी तरह से पीटा गया। पुलिस द्वारा बाहरी शहरों से आए युवक को पकड़ा गया है, जो आम आदमी पार्टी के साथ थे।

Advertisements

उन्होंने आरोप लगाया कि डीएसपी इस डर से अंदर नहीं गए कि कहीं कोई आप नेता कुछ कह न दे। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब कुछ सीएम मान के कहने पर हो रहा है। रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को पाला हुआ है। वे भगवानपुरिया को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के दौरान गैंगस्टरों को पाला और आज उन्हें गैंगस्टरों से डर लगता है। मैं अपनी गाड़ियों में अपने पारिवारिक सदस्यों और सिक्योरिटी के साथ आया हूं। गुरदीप रंधावा ने गंभीर आरोप लगाए कि डेरा बाबा नानक में 6 से 7 हत्याएं कांग्रेस द्वारा करवाई गई। उन्होंनें लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here