
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कालेज से सेवानिवृत्त लाइब्रेरियन राम नाथ रखड़ा निवासी मिलाप नगर का गत रात्रि अकस्मात निधन हो गया।

उनका अंतिम संस्कार उनके बच्चों के विदेश से आने के बाद किया जाएगा, जिसकी जानकारी आपके साथ सांझा की जाएगी। उनके निधन का समाचार मिलते ही आस पड़ोस के लोग स्व. रखड़ा के निवास पर जुटने शुरु हो गए थे तथा उनके पार्थिव शरीर को शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया था ताकि उनके बच्चों के आने तक उसकी संभाल हो सके।












