
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हिंदू तख्त पंजाब के अध्यक्ष लक्की ठाकुर ने चुनाव आयो ग से अपील की है कि मंदिरों के बाहर व दीवारों पर राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए पोस्टर व फ्लैक्स तुरंत प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किए जाए। उन्होंने कहा कि पोस्टर या फ्लैक्स केवल मंदिरों के बाहर व दीवारों पर ही किसी षड्यंत्र के तहत लगाए जाते प्रतीत हो रहे हैं। क्योंकि उन्होंने किसी अन्य धर्म के धार्मिक स्थान के बाहर ऐसा कुछ नहीं देखा है। जिससे समाज में रोष एवं गुस्से की लहर व्याप्त हो रही है।

उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज चुप्प है इसका यह मतलब नहीं कि वह बोलना या जवाब देना नहीं जानता, हमारी चुप्पी को कमजोरी समझने वाले हमारा इतिहास भी पढ़ लें। लक्की ठाकुर ने राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों से भी अपील की कि वह भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मंदिरों के बाहर लगाए पोस्टर एवं फ्लैक्स हटवाएं। उन्होंने चुनाव आयोग व जिला प्रशासन से अपील की है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करे। अन्यथा, हिन्दू तख्त द्वारा संघर्ष का रास्ता अपनाते हुए सड़कों पर उतरा जाएगा।











