Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur विकास के नाम पर पैसे खाने का ही एक ढंग है रेलवे...

विकास के नाम पर पैसे खाने का ही एक ढंग है रेलवे ब्रिज निर्माण: संदीप सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी की एक बैठक जिला अध्यक्ष संदीप सैनी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। इस अवसर पर बैठक में अपने विचार रखते हुए संदीप सैनी ने कहा कि जनता द्वारा चुनी हुई सरकार है और उसके नुमाइंदे जनता के रूप में दिए हुए पैसे को बर्बाद और गैर जरूरी कार्य पर खर्चने में अपनी कौन सी महानता और बुद्धिमता दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश का दुर्भाग्य रहा है कि यहां के सियासत दान चंद समय के लिए अरबों खरबों के प्रोजेक्ट लगाते हैं और कुछ समय बाद वह सारे कार्य फेल साबित होते हैं और इसी कड़ी के तहत अब सरकार द्वारा जो होशियारपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक पर लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च करके एक फ्लाईओवर का निर्माण करने का जो प्रोजेक्ट रखा गया है वह भी सरासर पैसे की बर्बादी और आने वाले समय में यह कार्य जगह और शहर के हिसाब से फेल साबित होगा, जिससे आम जनता के टैक्स का अरबों रुपया बर्बाद होगा।

Advertisements

संदीप साहनी ने कहा कि पता नहीं हमारे प्रशासनिक अधिकारी और सरकारी मंत्री कौन सी डिग्री करके आए हैं जो 100 करोड़ रुपए फ्लाईओवर निर्माण पर तो खर्च कर सकते हैं मगर होशियारपुर के पुराने हो चुके रेलवे स्टेशन को रेलवे मंडी ग्राउंड के पास रेलवे की जमीन पर चंद करोड में नया निर्माण कराकर अरबों रुपए क्यों नहीं बचा सकते। उन्होंने कहा कि इससे यह बात साबित होती है कि कि आज तक सरकारों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जो भी प्रोजेक्ट जहां विकास कार्य लगाए जाते हैं पहले उनमें अपनी हिस्सेदारी का विशेष ध्यान रखा जाता है और यह कहीं भी नहीं सोचा जाता कि आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट कितना कारगर होगा या नहीं। सिर्फ थोड़े समय के लिए और अपनी जेबे भरने के लिए बेतुके कार्यों को करने में जल्दबाजी की जाती है।

उन्होंने कहा कि होशियारपुर रेलवे के विस्तार के लिए पिछले कई वर्षों से सर्वे होते आए हैं और यह सर्वे आज तक कामयाब नहीं हुए क्योंकि हमारी सरकारों ने इस तरफ कोई विशेष ध्यान नहीं दिया और यह बात सब भली भांति जानते हैं मौजूदा होशियारपुर रेलवे स्टेशन से आगे जब भी रेलवे विस्तार करना होगा तो रेलवे स्टेशन को यहां से शिफ्ट करके पिपलां वाला जा नसराले के पास ही शिफ्ट करना पड़ेगा तभी होशियारपुर से रेलवे लाइन का विस्तार संभव हो पाएगा और तब यह फ्लाईओवर पर लगा हुआ और वह रुपया बर्बाद हो जाएगा और साथ ही साथ आम जनता की अरबों रुपए की जायदाद जो इस फ्लाईओवर की मार के नीचे आ जाएगी उसकी बर्बादी भी तय है। इसलिए आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार में पंजाब सरकार से यह मांग करती है कि इस फ्लाईओवर को बनाने की जगह पर होशियारपुर रेलवे स्टेशन को रेलवे मंडी ग्राउंड के पास जहां रेलवे की भूमि है वहां पर नव निर्माण करवा कर शिफ्ट किया जाए और पुराने रेलवे स्टेशन को गाडिय़ों की साफ सफाई के लिए वाशिंग पॉइंट की जगह के तौर पर इस्तेमाल किया जाए ताकि यहां से गाड़ी साफ सफाई के लिए जालंधर जाने का भी खर्च बच सकें।

संदीप सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता के हर आंदोलन में उसके साथ है और यह चाहती है कि सरकार दूरअनदेशी का प्रदर्शन करते हुए आगामी फैसले ले इस अवसर पर बैठक में खुशीराम धीमान, तरुण गुप्ता, अजय वर्मा, मनी गोगिया, रविंद्र कुमार, हनी, संजय राजपुरोहित, संतोष सैनी, ज्योति मेहरा, मनदीप कौर, बलवीर कौर, जसपाल चेची, सुभाष चंद,्र हरजिंदर कुमार, मुकेश कुमार, अशोक राणा, अमित गुप्ता, चरणजीत सिंह, चन्नी, रघु भुल्लर, राजेश शारदा, ओहो सतवंत सिंह सियाणा पाल सिंह, राजकुमार दिलीप ओरी, रंजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह सैनी, प्रदीप सैनी, चंद्रजीत यादव तथा अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here