Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur ’युद्ध नशों के विरुद्ध: अभियान पंजाब पुलिस का सराहनीय प्रयास पर महीने...

’युद्ध नशों के विरुद्ध: अभियान पंजाब पुलिस का सराहनीय प्रयास पर महीने की जगह लगातार जारी रखे प्रशासन: अशवनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नई सोच संस्था ने संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद की अध्यक्षता में हरीश गुप्ता, हैप्पी, वीर प्रताप राणा, विक्की चोपड़ा ने ए.डी.जी.पी पंजाब नरेश अरोड़ा एवं एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप मलिक के साथ स्थानीय पी.डबल्यू. डी. रैस्ट हाऊस में मिलकर एक मांग पत्र दिया और पंजाब पुलिय द्वारा नशे के खिलाफ चलाये अभियान की सराहना करते हुये कहा कि अगर लगातार इसी तरह पुलिस के बहादुर जवानों द्वारा अभियान जारी रहे और बेचने वाले किंग पिनो पर नकेल कस ले तो नशे को जड़ से खत्म किया जा सकता है। अपनी संस्था की तरफ से नशे के आदी गरीब परिवारों जिनके बच्चे या परिवार के मुखी नशा छुड़ाऊ केन्द्रों में रह रहे हैं उनके परिवार वालों को खाने पीने की सामग्री संबन्धी या बीमारी एवं पढ़ाई सम्बन्धी सहयोग देने का निमन्त्रण दिया गया और मांग पत्र देकर सड़कों पर घूम रहे लवारिस गऊधन की गम्भीर समस्या के बारे में भी चर्चा की गई और जि़ला स्तरीय जेलों में गऊशालायें खोलने और होशियारपुर जि़ला में गऊधन की समस्या के लिए एक नोडल अफसर लगाने की मांग की गई।

Advertisements

इस अवसर पर ए.डी.जी.पी पंजाब नरेश अरोड़ा एवं एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप मलिक ने कहा कि स्थानीय लोगों एवं संस्थाओं का पुलिस प्रशासन को सहयोग करना बहुत ज़रूरी है और नई सोच संस्था का सहयोग करने का प्रस्ताव सराहनीय है और नशे से जुड़े लोगों को बख्शा नही जायेगा। अब नशा तस्करों को अपना धंधा छोड़ना पड़ेगा नहीं तो पंजाब से बाहर भागना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here