Monday, October 19, 2026
Home Himachal टौणी देवी की सिकंदर पंचायत में प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर जीवन...

टौणी देवी की सिकंदर पंचायत में प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर जीवन लीला समापत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणी देवी की सिकंदर पंचायत में एक  प्रवासी मजदूर ने  फंदा लगा  अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान  सदुल सादा पुत्र सूखो सादा वार्ड नंबर 7, सठमा डाकघर कुर्वन थाना बेलदौर अंचल कुरमान जिला खगडिया (बिहार) के रूप में हुई है। 35 साल का प्रवासी मजदूर सादुल कुछ माह से अमित कुमार पुत्र सरवण कुमार गाँव ढांगू डाकघर बारी मन्दिर तहसील  टौणी देवी के पुराने मकान में किराए पर रहता था। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।

Advertisements

सूचना मिलने पर टौणी देवी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल  हमीरपुर ले जाया गया। मकान मालिक अमित कुमार ने बताया कि वह स्वयं अपने नए मकान में रहते हैं जबकि पुराना मकान प्रवासी मजदूर को किराए पर दिया है। शंका है कि प्रवासी मजदूर ने शराब का सेवन कर पत्नी से बहस बसाई की और बाद में गले में फंदा लगा लिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here