Thursday, October 8, 2026
Home Himachal कसौली की हैरिटेज मार्केट में लगी भीषण आग, 8 दुकानें जलकर राख

कसौली की हैरिटेज मार्केट में लगी भीषण आग, 8 दुकानें जलकर राख

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। सोलन के विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन कसौली की ऐतिहासिक हैरिटेज मार्केट में सुबह करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। इससे कसौली की पहचान हैरिटेज मार्केट की 8 दुकानें जलकर राख हो गई। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई, जो गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। देखते ही देखते बाजार का एक बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया।

Advertisements

इसके अलावा मेडिकल स्टोर, कपड़ों की दुकान, गिफ्ट शॉप, क्राफ्ट की दुकान और एक रेस्टोरेंट भी आग में पूरी तरह नष्ट हो गया। कुल मिलाकर 8 दुकानें इस घटना में खत्म हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट ने स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जबकि आसपास की अन्य दुकानों को बचाने के प्रयास जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here