
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में एक 19 वर्षीय छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी मुताबक युवती कॉलेज जा रही थी, तभी रास्ते में इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस हत्याकांड में दो बाइक सवार युवकों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।












