
नोएडा (द स्टैलर न्यूज़)। नोएडा के फेज-2 में सैलरी की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन ने हिंसक रूप धारण कर लिया है। पुलिस और मजदूरों के बीच जमकर झड़प हुई, जिसमें कर्मचारियों ने पुलिस पर पथराव किया और तोड़फोड़ को अंजाम दिया गया। यहां आक्रोशित भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। मामला सोमवार, 13 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे के करीब का है, जहां एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर इकट्ठा हुए थे।

पुलिस से नोकझोंक के बाद सैलरी की मांग कर रहे कर्मचारियों का प्रदर्शन कंट्रोल से बाहर हो गया। भीड़ को वहां से तितर-बितर करने के लिए जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो वहां हंगामा और बढ़ गया। यहां वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मचारियों ने पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-1 में 84 में श्रमिकों ने गाड़ियों में आग लगाई। पुलिस की 2 गाड़ियां पलट कर उनमें आग लगा दी गई।












