Sunday, October 18, 2026
Home National दो निजी स्कूल बसों की आपस में टक्कर, कई बच्चे गंभीर घायल

दो निजी स्कूल बसों की आपस में टक्कर, कई बच्चे गंभीर घायल

नोएडा (द स्टैलर न्यूज़)। ग्रेटर नोएडा के दादरी बाईपास पर दो निजी स्कूलों की बसें आपस में टकरा गईं। इस दर्दनाक हादसे में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक स्कूल के करीब एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों के दादा, जेपी मित्तल ने बताया कि उनके दो पोते भी इस बस में सवार थे।

Advertisements

उन्होंने कहा, एक स्कूल की बस बच्चों को उतारने के लिए साइड में जा रही थी, तभी सामने से आ रही दूसरी स्कूल बस ने बेहद तेज रफ्तार में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here