Sunday, October 18, 2026
Home Himachal हिमायन ट्रक सोसाइटी चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, नरेश कुमार दर्जी फिर बने प्रधान

हिमायन ट्रक सोसाइटी चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, नरेश कुमार दर्जी फिर बने प्रधान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- रजनीश शर्मा। पक्का भरो क्षेत्र में हिमायन ट्रक सोसाइटी के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गए। चुनाव परिणामों में निवर्तमान प्रधान नरेश कुमार उर्फ दर्जी को एक बार फिर उनके बेहतर कार्य, सक्रिय नेतृत्व और सदस्यों के विश्वास के चलते आगामी पांच वर्षों के लिए प्रधान चुना गया।

Advertisements

सोसाइटी के सदस्यों ने एकजुट होकर नरेश कुमार दर्जी के नेतृत्व पर दोबारा मुहर लगाई, जिससे उनके प्रति लोगों का भरोसा साफ झलकता है।

इस चुनाव में देवराज शर्मा को उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मटाहनी से रमेश चंद, बजूरी से लक्षित, कुठेरा से बिट्टू, लंबलू से परमजीत पम्मी को चुना गया।

नवनियुक्त प्रधान नरेश कुमार दर्जी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे संगठन की एकता और विश्वास की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ सोसाइटी के हित में कार्य करते रहेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि वे इस बार जंगल रोपा वार्ड से जिला परिषद चुनाव में भी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए वे पहले से भी बेहतर काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here