
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार मंडी से धर्मपुर की ओर आ रही एक निजी बस बनेरड़ी से आगे मलोन के पास पलट गई। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के दौरान बस में करीब 18 से 20 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया।












