Thursday, October 8, 2026
Home Himachal तीन मंजिला मकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

तीन मंजिला मकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला के उपमंडल रामपुर की दलाश पंचायत के रठोह गांव में तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग से मकान के अंदर रखा सारा सामान भी जल गया। हादसे के समय मकान में किराये पर रह रहे कामगार मौजूद थे।

Advertisements

मजदूर समय रहते घर से बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here