Friday, October 9, 2026
Home Himachal लापता हुए बुजुर्ग का शव जब्बलू में नाले के पास मिला

लापता हुए बुजुर्ग का शव जब्बलू में नाले के पास मिला

बिलासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पुलिस थाना झंडूता के तहत घर से लापता हुए बुजुर्ग का शव 21 दिन बाद जब्बलू में नाले के पास मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरने के कारण बुजुर्ग की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements


जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला जब्बलू के पास स्थित नाले में स्थानीय व्यक्ति ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के माध्यम से शव की शिनाख्त की गई।

मृतक की पहचान रामदास (85) निवासी गांव गाहर डाकघर जब्बलू झंडूता के रूप में हुई। बता दें कि 26 अक्तूबर को रामदास के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस तलाश करने में जुटी थी। मृतक के बेटे बसंत राम को बुलाया गया। बसंत राम ने बताया कि उनके पिता रामदास मानसिक रूप से कमजोर थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here