Thursday, October 8, 2026
Home Himachal सी.टी ग्रुप दे रहा है जरूरतमंदो को निशुल्क शिक्षा

सी.टी ग्रुप दे रहा है जरूरतमंदो को निशुल्क शिक्षा

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सी.टी ग्रुप आफ इंस्टीच्युशन जरूरतमंदो को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है। ग्रुप की तरफ़ से शुक्रवार को हमीर होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर डा. विनीत ठाकुर ने बताया कि परिवार की इकलौती बेटी को संस्थान में प्रवेश लेने पर शत प्रतिशत ट्यूशन फ़ीस में छूट दी जा रही है। इसी प्रकार माता पिता विहीन संतान को भी प्रवेश लेने पर शत प्रतिशत ट्यूशन फ़ीस में छूट मिलेगी।

Advertisements

जिन बच्चों के पिता नहीं उन्हें संस्थान पचास प्रतिशत की छूट दे रहा है। सी टी ग्रुप शहीद परिवार से सम्बंधित बच्चों को ट्यूशन फ़ीस में शत प्रतिशत छूट दे रहा है। इस मौक़े पर एसपी गौतम, भरत कपूर एवं संसार चंद ने भी सी टी ग्रुप व सी टी विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न कोर्सों के बारे में जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here