सरोज वर्मा महिला मोर्चा प्रभारी नियुक्त

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कालाकोट कम्युनिटी हॉल एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री उर्वशी गुप्ता , प्रदेश उपाध्यक्ष नीना शर्मा सहित जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति गुप्ता मुख्य तौर पर उपस्थित रही। वही इस दौरान सर्वसम्मति से सरोज वर्मा को कालाकोट , महोगला तथा त्रियाठ तीनों मंडल से महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं तथा अन्य महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सरोज वर्मा को महिला मोर्चा का प्रभारी चुने जाने पर शुभकामनाएं दी तथा उनसे उम्मीद जताई कि वह तीनों मंडल में बढ़-चढ़कर कार्य करेंगी। और महिला मोर्चा प्रभारी के तौर पर जो जिम्मेवारी उनके कंधों पर डाली गई है उसे बखूबी निभाएंगी।

Advertisements

वही कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री उर्वशी गुप्ता ने कहा कि महिला मोर्चा की प्रभारी चुनकर तीनों मंडल से सरोज वर्मा को जो दायित्व जिम्मेवारी उन्हें दी गई है उससे हम यही उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में तीनों मंडल में सरोज वर्मा महिलाओं को संगठित करके रखेंगी। तथा सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों में भी महिलाओं को आगे लाकर उन्हें सशक्त करने को प्रयासरत रहेंगी।

अंत में भाजपा महिला मोर्चा की चुनी गई प्रभारी सरोज वर्मा ने भी कहा कि महिला मोर्चा की प्रभारी के तौर पर जो जिम्मेवारी दायित्व मुझे सौंपा गया है उसे जी जान से निभाऊंगी तथा तीनों मंडल से जो भी समस्याएं महिलाओं की होंगी उन समस्याओं के निवारण को प्रयासरत रहूंगी। इस अवसर पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता सुषमा ठाकुर ‘ उषा देवी सहित दर्जनों महिलाएं कार्यकर्ता उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here