Friday, October 23, 2026
Home National सात महीने की प्रेग्नेंसी में कांस्टेबल सोनिका ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य...

सात महीने की प्रेग्नेंसी में कांस्टेबल सोनिका ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कहते है कि औरत के कई रुप होते है और वह हर रुप में अपनी शक्ति का सही परिणाम देती है। ऐसी ही एक शक्तिशाली कांस्टेबल सोनिका यादव ने सात महीने की प्रेग्नेंसी में भी उन्होंने वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और 145 किलोग्राम का वजन उठाकर कांस्य पदक जीत लिया। बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2025-26 में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सोनिका यादव ने सात महीने की प्रेग्नेंसी के बावजूद उन्होंने 84+ किलोग्राम कैटेगरी में भाग लेते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान सोनिका ने 125 किलो का स्क्वाट, 80 किलो की बेंच प्रेस, और 145 किलो का डेडलिफ्ट किया। इस तरह उन्होंने कुल 350 किलोग्राम वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया और इतिहास रच दिया।

Advertisements

सोनिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी ट्रेनिंग को नहीं छोड़ेंगी। सोनिका ने गर्भावस्था के सातों महीनों में वेटलिफ्टिंग की नियमित प्रैक्टिस जारी रखी। सोनिका बताती हैं कि उन्होंने इंटरनेट पर सर्च करके जाना कि लूसी मार्टिन्स नाम की एक वेटलिफ्टर ने भी प्रेग्नेंसी में वेटलिफ्टिंग की थी। प्रेरित होकर सोनिका ने उनसे इंस्टाग्राम पर संपर्क किया और कुछ जरूरी टिप्स लीं। दिल्ली पुलिस ने सोनिका के इस साहस की प्रशंसा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here