Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal एनएच-3 पर बारी मंदिर के पास कार हादसा, चालक बाल-बाल बचा, ग्रामीणों...

एनएच-3 पर बारी मंदिर के पास कार हादसा, चालक बाल-बाल बचा, ग्रामीणों ने दिखाई मानवता

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। मंगलवार सुबह एनएच-03 पर बारी मंदिर के समीप एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक सुरक्षित है, जबकि बड़ी अनहोनी टल गई।

Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार हमीरपुर की ओर से झनिक्कर की तरफ  जा रही थी कि अचानक मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क से फिसलकर नीचे  की ओर लुढ़क गया। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

स्थानीय लोगों की सूझबूझ और समय रहते की गई मदद से एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और वाहन को सड़क से हटवाया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर सड़क किनारे पैरापिट दीवार की कमी और तीखे मोड़ के कारण पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा दीवार और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here