Monday, October 26, 2026
Home National अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ी एक बस में लगी आग

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ी एक बस में लगी आग

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

Advertisements

बताया जा रहा है कि बस का संचालन एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था। यह कंपनी एयरलाइनों के लिए ग्राउंड सर्विस मुहैया कराती है। घटना के समय बस में केवल ड्राइवर मौजूद था, जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here