जब तक मुर्ख रहेंगे तब तक, होशियार भूखा नहीं मर सकता के तर्ज पर जनप्रतिनिधियों का कारनामा, विधवा महिला के खाते से उड़ाए 40 हजार


बछवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत रानी 1 पंचायत में जालसाज जनप्रतिनिधियों के कारनामे का किस्सा सामने आने के बाद पंचायत का राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गया है। वह वाक्या यह है कि एक वार्ड सदस्य, एवं एक वार्ड सदस्या के देवर नें मिलकर जालसाजी कर एक गरीब विधवा महिला की वर्षों की गाढ़ी कमाई लूट लिया है। बताते चलें कि रानी 1 पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी विधवा महिला सोना देवी को बहला फुसलाकर कर फिंगर प्रिंट लगवा कर महिला के खाते से चालिस हजार रूपए गायब कर चपत कर लिया। उक्त पीडि़त विधवा महिला नें बताया कि वार्ड संख्या चार के वार्ड सदस्य रंजीत यादव एवं वार्ड संख्या 2 के वार्ड सदस्या का देवर आलोक प्रभात मेरे घर पर आया मशीन पर फिंगर प्रिंट लगवा लिया।

Advertisements

बाद में जब महिला को उसके खात से कुल चालिस हजार रूपए गायब थे। मामले को लेकर जब पीडि़त महिला थाने पहुंची तो थानेदार नें पीडि़ता का आवेदन ले लिया मगर किसी प्रकार की कोई साकारात्मक कार्रवाई नहीं की। वहीं मामले की जानकारी पाकर थाने पर पहुंचे मुखिया पति नें पीडि़ता को मनाकर ग्रामीण पंचायती में मामले का निपटारा करने का आश्वासन देकर वापस लौटा दिया। तत्पश्चात गांव में सर्वमान्य ग्रामीण पंच मिश्री यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति में वर्तमान पंचायत समिति सदस्य अभ्यर्थी आलोक प्रभात नें तय समय सीमा के भीतर चालिस हजार रूपए वापस करने का वचन दिया था। मगर अबतक कोई रुपए पीडि़त विधवा महिला को प्राप्त नहीं हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here