Thursday, October 22, 2026
Home Himachal मरम्मत कार्य के दौरान कर्मचारी बिजली के पोल से गिरा, गंभीर जख्मी

मरम्मत कार्य के दौरान कर्मचारी बिजली के पोल से गिरा, गंभीर जख्मी

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। विद्युत सब स्टेशन मैहतपुर में मरम्मत कार्य के दौरान एक कर्मचारी विद्युत पोल से अचानक गिर गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल कर्मी को तुरंत ऊना अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई चंडीगढ़ में उक्त कर्मचारी अचेत अवस्था में है और उपचार चल रहा है।

Advertisements


सूत्रों से पता चला है कि स्थानीय सब स्टेशन में मरम्मत कार्य चल रहा था और बिना सेफ्टी बेल्ट के करीब 20 फीट ऊंचे विद्युत पोल पर ठेकेदार का उक्त कर्मचारी मरम्मत का कार्य कर रहा था कि अचानक विद्युत पोल से नीचे आ गिरा। उक्त कर्मचारियों को ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here