Sunday, October 11, 2026
Home Himachal मास्टर गेम्ज में कांस्य पदक जीतने पर विनोद राणा ने लिया धूमल...

मास्टर गेम्ज में कांस्य पदक जीतने पर विनोद राणा ने लिया धूमल का आशीर्वाद

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के पटियाऊ गाँव के विनोद राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलकर आशीर्वाद लिया है। विनोद राणा ने हाल ही में गुजरात में खेली गई मास्टर गेम्ज़ में डिस्क थ्रो और हैमर थ्रो गेम में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Advertisements

राणा पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान पर पदकों सहित मिले। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने विनोद राणा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here