Sunday, October 11, 2026
Home Himachal सड़क से फिसलकर खाई में गिरी बस, चालक सहित 4 घायल

सड़क से फिसलकर खाई में गिरी बस, चालक सहित 4 घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के नम्होल के समीप देर रात एक निजी बस सड़क से फिसलकर करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक, परिचालक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार रात को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस थाना को सूचना मिली कि नम्होल के पास न्यू प्रेम निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बस सड़क से नीचे खाई में गिरी हुई पाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here