
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की ओर से प्रधान जे. बी.बहल के नेतृत्व में संक्षिप्त समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे प्रमुख समाज सेवक रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर डा. अजय बग्गा (स्वास्थ्य विभाग) एवं लेफ्टिनेंट जनरल जे. एस. ढिल्लों विशेष तौर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष अतिथियों को फूलों के गुलदस्ते भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे मे बताते हुए कहा कि सोसाइटी द्वारा अब तक 4149 लोगो का कॉर्निया ट्रांसप्लांट करवाकर उन्हे रोशनी प्रदान की एवं 29 शरीर मरणोपरांत विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को अनुसंधान के लिए भेजे गए। इस अवसर पर डा अजय बग्गा ने नेत्र दान शरीर दान एवं ब्रेन डेड के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि ब्रेन डेड होने के बाद उसके पारिवारिक सदस्यों द्वारा उनके ऑर्गन दान करके किसी अन्य मरीज को जीवन दान देना सबसे बड़ी मानवता की सेवा है। क्योंकि ऐसे मामलों में इसे ही सही कदम कहा जा सकता है क्योंकि संसार से जाने के बाद भी समस्त अंग जो किसी दूसरे मरीज के काम आ सकते हैं वरना अग्नि में जलकर राख हो जाते हैं और श्री बग्गा ने कहा कि अगर परिवार की अनुमति मिलने पर कई अंग जैसे की किडनी, लिवर,हृदय, फेफड़े, पैंक्रियाज,त्वचा व अन्य किसी दूसरे मरीज को देकर उनकी जान बचाई जा सकती है।
इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल जे. एस. ढिल्लों ने सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसी की अंधेरी जिंदगी को रोशन करना सबसे बड़ी मानवता की सेवा है। उन्होंने अन्य सोसाइटियों से भी अपील कि की वह भी इस मानवता के कार्य मे आगे आएं और सोसाइटी का सहयोग कर जागरूकता फैलाएं ताकि सोसाइटी का जो मिशन है देश से अंधेपन को खत्म करने का उसे पूरा किया जा सके।
प्रधान जे. बी. बहल ने कहा कि समारोह दौरान डा. अजय बग्गा ने सोसाइटी के कार्यों से प्रभावित होकर सोसाइटी को 10 मरणोपरांत शरीर मेडिकल कॉलेजों को एंबुलेंस के माध्यम से भेजने के लिए जो खर्चा आयेगा वह डा. अजय बग्गा वहन करेंगे जिस पर लगभग खर्चा 50000/- रुपए आएगा। मंच संचालन प्रि. डी.के. शर्मा ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर गोपी चंद कपूर, रोटरी क्लब होशियारपुर की प्रधान टिमाटनी आहलूवालिया, स्नेह लता जैन, जी. एस.बावा, गौरव गर्ग श्री राम चरित मानस के प्रधान हरीश सैनी,प्रि. डी.के शर्मा, सुरिंदर दीवान, ए. एस.कंग, प्रो. राजीव शर्मा, अश्विनी कुमार दत्ता, टिंकू नरूला, जसवीर कंवर,मदन लाल महाजन,,कृष्ण किशोर अमित नागपाल, वीना चोपड़ा, रितिका सरीन,ईशान जैन,जगदीश अग्रवाल, रजिंद्र मोदगिल, तरुन कुमार सरीन, किशोर सचदेवा , राकेश भार्गव व अन्य उपस्थित थे।












