Thursday, October 8, 2026
Home Hoshiarpur एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल की होनहार छात्रा जश्नजोत और दीपजोत ने...

एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल की होनहार छात्रा जश्नजोत और दीपजोत ने नैशनल लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में प्रधान जीवन जैन के मार्गदर्शन में स्कूल के होनहार छात्रा जश्नजोत और दीपजोत ने तीसरा स्थान पंजाब स्टेट कैडेट और जूनियर (male/female) ( kyorugi /poomsae)ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 जो कि फगवाड़ा में करवाई गई थी में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के नतीजे के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने बताया कि हमारे विद्यालय की छात्रा ग्यारवीं की जशनजोत ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप फगवाड़ा में पहला स्थान लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया वहीं आठवीं की दीपजोत ने द्वितीय स्थान पाकर सिल्वर मेडल हासिल किया और उन्होंने नेशनल लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया जो कि देहरादून में होनी है।

Advertisements

प्रधान जीवन जैन ने विजेता छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर उनको सराहा और कहा कि इसका श्रेय उनकी व उनके अभिभावकों की और स्कूल के डीपीई पवन कुमार खेड़ा, वंदना परमार और गीता की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए और अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहिए। सेक्रेटरी मानिक जैन, कैशियर साहिल जैन ने दोनों छात्राओं को यह विजय हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी और यह विश्वास दिलाया कि स्कूल मैनेजमेंट का यही प्रयास है कि बच्चों का पढ़ाई के साथ साथ शारीरिक तथा मानसिक विकास भी हो। इसके लिए मैनेजमेंट हर तरह की सुविधा देने के लिए तत्पर है और भविष्य में भी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here