आने वाले चुनावों में कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ़: भाजपा नेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ज़िला भाजपा उपाद्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टु,ज़िला भाजपा उपाद्यक्ष कृष्ण अरोड़ा,ज़िला सचिव अश्वनी गैंद,एवं भाजपा नेता यशपाल शर्मा ने एक साँझे प्रेस नोट में 14 फ़रवरी को चुनाव के फ़ैसले का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि ज़िला भाजपा इन चुनावों के लिए पूरी तैयार है।उन्होंने कहा कि जनता इस बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ कर देगी क्यूँकि 111 दिन के मुख्यमंत्री ने जनता से 111 वायदे किए लेकिन इन में से 11 वायदे भी पूरे नहीं किए गए।पंजाब का व्यापारी,मज़दूर,किसान,सरकारी कर्मचारी हर वर्ग सरकार से दुखी है।

Advertisements

जनता अपने साथ हुए इस धोखे का इन चुनावों में पूरा हिसाब करेगी।लोग जानते है कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करती है लोग नरेंद्र मोदी जी की नितियो से ख़ुश है।वो जानते है कि पंजाब का विकास सिर्फ़ भाजपा ही करवा सकती है।जनता इस बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनाकर पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनाएगी।केंद्र में और पंजाब में भी भाजपा  की  सरकार से ही पंजाब का चौतरफ़ा विकास होगा।यही कारण है कि दिन प्रतिदिन अन्य पार्टियों के लोग भी भाजपा में शामिल हो रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here