
अरुणाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। अरुणाचल प्रदेश में नकल के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आपकों सभी को भी यह सुनकर हैरानी होगी की अरुणाचल में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को हरियाणा यानी की 2600 किलोमीटर की दूरी से उत्तर मिलते थे। इस मामले में पुलिस ने 53 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये लोग नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) की भर्ती परीक्षा में हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर नकल कर रहे थे। पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि ये लोग हरियाणा से इटानगर आए थे। 18 मई, 2025 को लैब असिस्टेंट और जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट के पदों के लिए हुई परीक्षा में इन्हें जीएसएम-इनेबल्ड गैजेट्स और माइक्रो इयरपीस के साथ पकड़ा गया है।

रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि इन लोगों से 29 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए, जिनमें जीएसएम गैजेट्स और छोटे-छोटे इयरपीस शामिल हैं। यह नकल का खेल हरियाणा की एक नेटवर्क के जरिए चलाया जा रहा था। ये लोग इटानगर और नागालैंड के दीमापुर जैसे स्थानों को इसलिए चुनते थे कि पकड़े जाने का खतरा कम हो। पुलिस के मुताबिक इन लोगों को एडमिट कार्ड मिलने के बाद इन डिवाइस का इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी गई थी। परीक्षा के दिन ये लोग अपने अंडरगारमेंट्स और कानों में छिपाए गए डिवाइस में सवालों का कोड धीरे से बोलते थे. बाहर बैठे उनके हैंडलर तुरंत जवाब भेजते थे। इस मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।












