
देहरादून (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में 31 मार्च तक छुट्टियां करने की घोषणा की है। परीक्षाओं पर यह आदेश लागू नहीं होंगे तथा परीक्षा तय समय एवं तारीख पर ही ली जाएगी।

प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं तथा बच्चों और आम लोगों को भीड़ वाले क्षेत्र में न जाने की सलाह दी जा रही है तथा हाथ, मुंह धोने तथा अन्य एहतियात बतरने की हिदायत भी की जा रही है ताकि इस वायरस से पूरी तरह से सुरक्षित रहा जा सके।












