Sunday, October 25, 2026
Home Punjab विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत करवाया गया सैमिनार

विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत करवाया गया सैमिनार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार के निर्देशानुसार विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब द्वारा ‘चौकसी : हमारी साझी जिम्मेवारी’ थीम के तहत विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट जालंधर द्वारा आज डीएवी स्कूल फिलौर में सैमिनार करवाया गया।

Advertisements

उप कप्तान पुलिस, विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट जालंधर अश्वनी कुमार, इंस्पेक्टर साहिल अग्निहोत्री और रविंदर कौर ने संबोधन करते हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए विजिलेंस ब्यूरो को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत मांगता है, अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या सरकारी काम में घपलेबाजी करता है, तो इस संबंधी विजिलेंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 और वेबसाइट www.vigilancebureau.punjab.gov.in एंटी करप्शन एक्शन लाइन व्हाट्सएप नंबर 95012-00200 पर शिकायत की जा सकती है।

इस मौके पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई और पैम्फलेट बांटे गए। सैमिनार में डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल योगेश गंभीर, नगर कौंसिल का स्टाफ, अध्यापक और भारी संख्या में विद्यार्थी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here