Thursday, October 8, 2026
Home Crime ऑटो चालक ने राहगीर बुजुर्ग को मारी टक्कर, घायल

ऑटो चालक ने राहगीर बुजुर्ग को मारी टक्कर, घायल

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। पीएनबी बैंक के पास एक ऑटो चालक की ओर से राहगीर बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। घायल की पहचान धर्म सिंह निवासी गोविंद नगर जिला ऊना के तौर पर हुई।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जसप्रीत सिंह निवासी मोहल्ला गलुआ जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि बीते बुधवार को वह पीएनबी बैंक से सटी अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। उसने देखा कि धर्म सिंह पेंट की दुकान की तरफ से पैदल सड़क पार कर नंगल से ऊना सड़क पर आ रहा था। उसी समय एक ऑटो रिक्शा रेड लाइट चौक की तरफ से आईएसबीटी ऊना की तरफ तेज गति में आया। ऑटो चालक ने धर्म सिंह वर्मा को टक्कर मार दी व बीच सड़क पलट गया। हादसे में राहगीर धर्म सिंह को चोटें आई। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि हादसे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here