Thursday, October 8, 2026
Home Crime चोरों ने की दिनदहाड़े चोरी, 24,500 रुपये नकदी गायब

चोरों ने की दिनदहाड़े चोरी, 24,500 रुपये नकदी गायब

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड-2 में रहने वाले सचिव देव के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर घर के भीतर रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार सचिव देव का घर सुनसान इलाके में है। अन्य मकान दूर-दूर स्थित हैं। घटना के समय उनकी पत्नी मायके गई हुई थी, दोनों बच्चे स्कूल में थे और खुद सचिव देव मजदूरी करने गया हुआ था।

Advertisements

जब वह शाम को घर लौटा तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है, घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारी के भीतर रखी 24,500 रुपये की नकदी गायब है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। घंगरेट पंचायत के प्रधान वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि चोरी की सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here